सूरत शहर के गांव में दूषित पानी पीने से छह लोगों ने तोड़ा दम, दर्जनों हुए संक्रमित

By रेनू तिवारी | Jun 03, 2021

सूरत शहर के कठौर गांव में कथित तौर पर दूषित पेयजल के सेवन से छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना दो दिनों में 30 और 31 मई को हुई थी जब सूरत नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विवेक नगर कॉलोनी पहुंचे और ग्रामीणों के बीच क्लोरीन दवा वितरित की। ग्रामीण उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों से पीड़ित थे। दूषित पानी से संक्रमित ग्रामीणों का इलाज पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। इंडिया टूडे इस खबर की पुष्टि करता है।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 मरीजों के उपचार में उपयोगी दवाएं गायब होने के मामले में जांच के आदेश 

सूरत की मेयर हेमाली वोघावाला ने बुधवार को स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वोघावाला ने कहा कि कॉलोनी में पानी की आपूर्ति बहाल होने तक पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। पाइपलाइन से ग्रामीणों के घरों तक पानी की जांच के लिए वाटर टेस्टिंग वैन भी भेजी जा रही है। कठौर गांव को हाल ही में सूरत के शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया था।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा