पंढरपुर में दीवार गिरने से छह लोगों की मौत, अजीत पवार ने दिए जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पंढरपुर कस्बे में दीवार गिरने से हुई छह लोगों की मौत की घटना के बृहस्पतिवार को जांच के आदेश दिये। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने का भी निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पवार ने कोंकण, पश्चिमी और मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में मौके का मुआयना कर भारी बारिश से फसलों और मकानों को हुई क्षति का आकलन करने को कहा है। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई में आफत की बारिश, सड़कें बनीं दरिया, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

सोलापुर जिले के पंढरपुर कस्बे में भारी बारिश के कारण चन्द्रभागा नदी के तट पर बनी दीवार के गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गयी। बुधवार को मुंबई, ठाणे, पुणे, सोलापुर और कोल्हापुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव और कहीं-कहीं बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। राज्य में बाढ़ के हालात की समीक्षा के लिए मंत्रालय में आयोजित बैठक के दौरान पवार ने पंढरपुर घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

West Asia Conflict | कतर में फंसे 500 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी, दूतावास ने जारी की खतरनाक मलबे से बचने की चेतावनी

Andhra Pradesh Milk Tragedy | सफेद जहर का तांडव, रसोई तक पहुँचा मौत का दूध, 12 लोगों की मौत

Farooq Abdullah Attack | फारूक अब्दुल्ला के सिर पर तानी पिस्तौल, चली गोली! कांप उठा जम्मू-कश्मीर

Hardik Pandy National Flag Insult | टी20 विश्व कप जश्न में विवाद! क्रिकेटर हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज