Yamuna Expressway Accident | यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत, 19 घायल अस्पताल में भर्ती

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2025

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक मिनी वैन और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, पुलिस ने शनिवार को बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, "यह हादसा तड़के करीब तीन बजे माइलस्टोन 140 पर हुआ। आगरा जा रही मिनी वैन एक भारी वाहन से टकरा गई, संभवतः चालक को नींद आ जाने के कारण।" उन्होंने आगे बताया, "छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं जिनमें धर्मवीर (55), उनका बेटा रोहित (20) और छोटा बेटा आर्यन (16) आगरा के हरलालपुर गांव के निवासी हैं। अन्य मृतकों की शिनाख्त दलवीर उर्फ फुल्ले (26) और उसका भाई पार्थ सिंह (22) निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश) एवं दुष्यंत (22) निवासी अमेठी के रूप में की गई है। श्लोक कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में सोनी (55) और पायल (18) गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायलों को आगरा में कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: पुर्ज़े विदेश से आते हैं, हम बस जोड़ते हैं..., Make in India का जिक्र कर Rahul Gandhi ने उठाए बड़े सवाल

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पुलिस को शवों को वाहन से बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना सुबह करीब चार बजे घटी जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई

इसे भी पढ़ें: Odisha: फिर इंसानियत शर्मसार, पुरी में बदमाशों ने 15 साल की लड़की को किया आग के हवाले, एम्स में भर्ती

“इस दुर्घटना में घायल 17 लोगों में से आठ लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ अन्य को आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।” उन्होंने कहा कि आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी।

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने Congress MLAs संग 7 घंटे की बैठक, तबादलों पर दिए निर्देश

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

Mahtari Vandan Yojana: CM विष्णु देव साय ने 67 लाख महिलाओं को भेजे 631 करोड़

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद