Meerut Fire Tragedy | सिलाई मशीन से घर में लगी भीषण आग, 4 महीने की मासूमों समेत 6 को जिंदा लील गया काल!

By रेनू तिवारी | Feb 24, 2026

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। सोमवार रात किदवई नगर इलाके के एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से पांच बच्चों सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि घर के भीतर मौजूद लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, इस हृदयविदारक हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घर में सिलाई का काम होता था और बड़ी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे जिससे आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। उसने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह है और विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना में सात लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में चिकित्सकों ने उनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।’’

इसे भी पढ़ें: Kurukshetra में किसानों का हल्लाबोल! India-US Trade Deal के खिलाफ 10 संगठनों का तीन-दिवसीय महाधरना शुरू

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान किदवई नगर में सुराही वाली मस्जिद के पास गली नंबर तीन के निवासी रूकसार (25), महबिश (12), हम्माद (चार), अकदस (चार), नाबिया (चार माह) और इनायत (चार माह) के रूप में हुई है। उसने बताया कि घायल अमीर बानो (55) का उपचार किया जा रहा है और मामले में जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की