गुजरात में कोरोना वायरस से छह लोग और संक्रमित, कुल संख्या 53 पर पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

अहमदाबाद। गुजरात में छह और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 53 हो गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम से लेकर अब तक छह नए मामले दर्ज किए गए।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘गत शाम को छह नए मामले सामने आने से राज्य में ऐसे मामले की संख्या 53 हो गई है।’’ गुजरात में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। सूरत, अहमदाबाद और भावनगर में एक-एक शख्स की मौत हुई।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला