Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2024

पेशावर। पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में सोमवार को एक आत्मघाती हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले की मीर अली तहसील में मचाई क्षेत्र की घुंडीसर जांच चौकी के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि हमले में दो पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को बन्नू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। 

प्रमुख खबरें

बिजली क्षेत्र में Startup की मदद के लिए सरकार लाएगी एकीकृत Data Sharing फ्रेमवर्क

पुजारा बोले, Abhishek Sharma में Chris Gayle जैसी काबिलियत, T20I में नाम रहेगा याद

Railway Employees को दशहरा से पहले मिला तोहफा, 78 दिन के PLB को मंजूरी

एक साथ 5 सरकारी नौकरियां कर रहा था Kashim Chowdhury, फिर एक वीडियो कॉल से बिगड़ी बात और...