बलूचिस्तान बम धमाके में पाकिस्तानी सेना के मेजर समेत छह सुरक्षाकर्मियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

कराची। ईरान की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों का एक गश्ती वाहन सड़क किनारे रखे एक बम की चपेट में आ गया, जिससे सेना के एक मेजर सहित कम से कम छह सैन्यकर्मी मारे गए। सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ईरान की सीमा से लगभग 14 किमी दूर केच जिले के बुलेदा इलाके में अर्धसैनिक बल के फ्रंटियर कोर के एक वाहन को रिमोट नियंत्रित एक देशी विस्फोटक का निशाना बनाया गया।

सेना के अनुसार, ‘‘एक मेजर और पांच सैनिक मारे गए, जबकि एक सैनिक घायल हो गया।’’ किसी ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बलूच आतंकवादी अक्सर इस प्रांत में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की