गगनजीत भुल्लर क्वींस कप में छह अंडर के कार्ड से तीसरे स्थान पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2018

पटाया। भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने क्वींस कप के दूसरे दौर में छह अंडर 65 का कार्ड खेला जिससे वह बीती रात संयुक्त रूप से 25 वें स्थान से छलांग लगाकर संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये। एशियाई टूर के आठ बार के विजेता भुल्लर का कुल स्कोर नौ अंडर 133 का हो गया है। कोरियाई-अमेरिकी सिहवान किम थाईलैंड के जैज जानेवाटनानोंद के साथ तीन शाट की बढ़त बनाये हैं।

 

अन्य भारतीयों में राशिद खान (67) छह अंडर 136 के साथ संयुक्त 13 वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि हनी बैश्य और एस चिक्कारंगप्पा (68) चार अंडर 138 के कुल स्कोर से संयुक्त 40 वें स्थान पर पहुंच गये हैं। खालिन जोशी और हिम्मत राय संयुक्त 52 वें जबकि विराज मादप्पा भी कट में प्रवेश करने में सफल रहे। वहीं जीव मिल्खा सिंह और चिराग कुमार कट में जगह बनाने से चूक गये।

प्रमुख खबरें

बड़े लोगों की बातें (व्यंग्य)

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में सफर? डॉक्टर की सलाह, ये सावधानियां हैं जरूरी

Pushpa 2 Stampede Case: अल्लू अर्जुन समेत 24 पर पुलिस का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Paush Durga Ashtami 2025: पौष दुर्गाष्टमी व्रत से देवी दुर्गा होंगी प्रसन्न, होंगे समृद्ध