Padmanabhaswamy Temple: 8वीं शताब्दी से भी पुराना है केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर, शेषनाग पर शयन मुद्रा में हैं श्रीहरि

By अनन्या मिश्रा | Nov 23, 2026

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है और देश में कई प्राचीन मंदिर है। यह प्राचीन मंदिर और अपने वैभव दुनियाभर में जाने जाते हैं। केरल का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर भगवान श्रीहरि विष्णु के पद्मनाभस्वामी को समर्पित है। पद्मनाभस्वामी का अर्थ है कि जिनकी नाभि में कमल है। धार्मिक मान्यता है कि इस स्थान पर श्रीहरि विष्णु की प्रतिमा प्राप्त होने के बाद यहां पर मंदिर का निर्माण कराया गया था। केरल के इस प्राचीन और फेमस मंदिर में दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। वहीं इस मंदिर का खजाना भी मंदिर के नीचे बने तहखानों में हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा और रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

खोले गए 6 तहखाने

साल 2011 में मंदिर के तहखानों की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई थी। मंदिर के तहखाने में 1 लाख करोड़ रुपए की अनुमानित कीमती धातुओं से बने सिंहासन और मूर्तियां मिलीं। मंदिर के खजाने की जांच के दौरान 6 तहखाने मिले। इन 6 तहखानों को ए, बी, सी, डी, ई, और एफ वॉल्ट का नाम दिया गया है। हालांकि सभी वॉल्ट की जांच नहीं हो पाई। मंदिर के खजाने को लेकर पौराणिक मान्यता है, जिसकी वजह से आज तक कोई यह नहीं जान सका कि खजाने में क्या-क्या है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: पुत्रकामेष्टि यज्ञ, अग्निदेव का प्राकट्य और भगवान श्रीराम का दिव्य जन्मोत्सव

पौराणिक मान्यता

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक पद्मनाभस्वामी मंदिर में मौजूद खजाने की रक्षा अलौकिक देवता और नाग करते हैं। ऐसे में जो भी इनको खोलने की कोशिश करेगा। जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि मंदिर के खजाने को खोलने के प्रयास के बाद ऐसी कई घटनाएं भी सामने आईं, जिसमें खजाने के दरवाजे को खोलने की हर कोशिश नाकामयाब रही। इसलिए प्राचीन काल से चली आ रही मान्यता पर लोगों का विश्वास अधिक गहरा हो गया। माना जाता है कि कोई ऐसा पुजारी जिसको गरुड़ मंत्र के जाप का सटीक ज्ञान हो, वह जप करके तहखाने के दरवाजे को खोल सकता है।

इतिहास

श्रीपद्मनाभस्वामी मंदिर अपनी भव्यता और कला का प्रतीक है। यह मंदिर केरल और द्रविड़ शैलियों के मिश्रण वाली स्थापत्य शैली से बना है। पद्मनाभस्वामी मंदिर का इतिहास 8वीं शताब्दी से पुराना माना जाता है। हालांकि 18वीं शताब्दी में त्रावणकोर महाराजा मार्तंड वर्मा ने मंदिर के आज के स्वरूप का निर्माण 18वीं शताब्दी में कराया था। यहां पर भगवान श्रीहरि विष्णु की 18 फीट लंबी प्रतिमा है। जोकि शेषनाग पर शयन मुद्रा में हैं। इस मूर्ति के दर्शन मंदिर के कई दरवाजों से की जा सकती है। केरल के त्रिवेंद्रम का पद्मनाभस्वामी मंदिर देश का सबसे अमीर मंदिर है।

क्यों नहीं खोला गया 7वां दरवाजा

पद्मनाभ मंदिर के 6 दरवाजे खुलने के बाद 7वें दरवाजे को खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाती दी थी। मंदिर का 7वां दरवाजा लकड़ी का बना है, उस दरवाजे पर नाग की भव्य आकृति है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दरवाजा खोलने का प्रयास रोक दी थी। माना जाता है कि 7वें दरवाजे की रक्षा स्वयं भगवान श्रीहरि विष्णु के अवतार नाग करते हैं। वहीं इस दरवाजे को खोलने से अनहोनी हो सकती है।

प्रमुख खबरें

Avengers: Doomsday के Countdown Clock पर बजा स्टीव और पैगी का मशहूर गाना, नए ट्रेलर को लेकर फैंस में हलचल तेज

Balendra Shah India Visit के दौरान हुए बड़े समझौतों को देखकर China परेशान ! Modi Diplomacy ने पलट दिया South Asia में खेल

BJP MP Sikander Kumar ने समरसता संकल्प यात्रा में Congress नेताओं को दिया शामिल होने का न्योता

Kerala High Court ने रद्द किया 16 छात्रों का निलंबन, CPM ने उच्च शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना