Madhya Pradesh : दो दिन पहले बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2024

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दो दिन पहले एक खुले बोरवेल में गिरे छह वर्षीय बच्चे को सुरक्षित निकालने के गहन प्रयासों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि उत्तर प्रदेश सीमा के पास स्थित मनिका गांव में शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे खेलते समय बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बोरवेल में वह लगभग 40 फुट की गहराई पर फंस गया था। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने आंबेडकर की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने कहा कि 40 घंटे के अभियान के बाद बचाव टीम रविवार को बच्चे तक पहुंच गई लेकिन उसमें कोई हरकत नहीं थी। उन्होंने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा, ‘‘सुबह आठ बजे बच्चे तक बचाव टीम पहुंच गई। हमने सभी प्रयास किए लेकिन बोरवेल बहुत संकरा था, इस कारण बच्चे को नहीं बचाया जा सका।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास