बुलंदशहर में छह वर्षीय बच्ची के साथ किया गंदा काम, टीवी दिखाने के बहाने मासूम का किया बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

बुलंदशहर (उप्र)।बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर एक युवक द्वारा मंगलवार को बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दिलीप सिंह ने बताया कि छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख खबरें

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट