उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में 58 वर्षीयएक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बच्चेलाल प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार शाम चाय के दुकानदार प्रह्लाद सिंह पटेल को गिरफ्तार किया गया है जिस पर शुक्रवार को छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।

उन्होंने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने शनिवार को दर्ज कराई तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी पटेल उसे बिस्कुट देने के बहाने अपने घर ले गया और वहां कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह अत्यधिक रक्तस्राव होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई जिसके बाद थाने में मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय जांच के लिए बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पीड़िता खतरे से बाहर है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई