एसजेवीएन को गुजरात में मिली 100 मेगावॉट की सौर परियोजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2022

नयी दिल्ली,सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एसजेवीएन को गुजरात में शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली में 100 मेगावॉट क्षमता की सौर बिजली परियोजना मिली है। एसजेवीएन के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी को गुजरात में शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली में ग्रिड से जुड़ने वाली 100 मेगावॉट क्षमता की सौर बिजली परियोजना मिली है। बोली का आयोजन गुजरात ऊर्जा विकास निगम लि. (जीयूवीएनएल) ने किया था।

शर्मा ने कहा कि परियोजना से सालाना 24.53 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी। कुल मिलाकर 25 साल में करीब 613.2 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगा। परियोजना से उत्पादित बिजली 25 साल के लिये जीयूवीएनएल खरीदेगी। जल्दी ही एसजेवीएन और जीयूवीएनएल के बीच बिजली खरीद समझौता होगा। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 500 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!