Jammu-Kashmir में महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा कौशल प्रशिक्षण अभियान, बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

By नीरज कुमार दुबे | May 02, 2026

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में जेके बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह संस्थान स्थानीय स्तर पर बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है, जिससे वह अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और स्वरोजगार की राह अपना सकें। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जूट बैग निर्माण जैसे व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं बल्कि बाजार में भी इनकी मांग बढ़ रही है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को कच्चे माल के चयन से लेकर तैयार उत्पाद के विपणन तक की पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि वह अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश