अर्जुन की छाल से दूर होती हैं ये 5 स्किन प्रॉब्लम्स, जानें इसका फेसपैक बनाने का तरीका

By प्रिया मिश्रा | Apr 07, 2022

आयुर्वेद में अर्जुन का पेड़ को औषधीय गुणों का खजाना बताया गया है। अर्जुन के पेड़, फल, पत्‍तियों और जड़ों का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि अर्जुन की छाल से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अर्जुन की छाल के पाउडर से कौन सी स्किन प्रॉब्लम्स दूर होती हैं -  

ड्राई स्किन वालों के लिए अर्जुन की छाल एक कारगर औषधि है। इसका अर्क त्वचा में नमी को बरकरार रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह त्वचा में सीबम के उत्पादन को बढ़ाता है। चेहरे पर अर्जुन की छाल से बना फेसपैक लगाने से ड्राई स्किन की समस्या दूर होती है और चेहरे पर रौनक आती है।


फाइन लाइंस और झुर्रियाँ 

चेहरे पर अर्जुन की छाल लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा की फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाव करते हैं। अर्जुन की छाल स्किन पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है और फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या दूर होती है।


फुंसी और खुजली

अर्जुन की छाल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे त्वचा पर सूजन और लालिमा की समस्या दूर होती है। इसके अलावा चेहरे पर फुंसी और खुजली की समस्या में भी अर्जुन की छाल का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और खुजली की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: बालों में मेहँदी लगाते समय बरतें ये सावधानियाँ वरना डैमेज हो जाएंगे बाल

पिंपल्स

मुंहासों की समस्या में भी अर्जुन की छाल का फेस पैक कारगर घरेलू नुस्खा है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो त्वचा पर मुंहासों और पिंपल्स की समस्या को दूर करते हैं। इस


दाग-धब्बों 

जिन लोगों को चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या होती हैं उनके लिए अर्जुन की छाल का फेसपैक बहुत कारगर है। इसे चेहरे पर लगाने से कील मुहांसों की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही चेहरे के काले दाग-धब्बों और टैनिंग को मिटाने के लिए भी अर्जुन की छाल फायदेमंद होती है।

अर्जुन की छाल का फेस पैक बनाने की विधि 

अर्जुन की छाल का फेस पैक बनाने के लिए इस पेड़ की छाल का पाउडर लें। 

अब इसमें एक चम्मच कच्चा दूध या शहद मिला लें।

अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा के प्रभावित स्थान पर लगाएं। 

इसके बाद 15-20 मिनट बाद साफ पानी से धो दें।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर