बंगाल में TMC-BJP के समर्थकों के बीच झड़प, सात घर आग के हवाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में भाजपा समर्थकों के बताये जा रहे मकानों में तोड़-फोड़ की गई और इसके बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को घटनास्थल भेजा गया।  उन्होंने बताया कि घटना रविवार की है जब एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता का शव हुस्लूरदंगा गांव पहुंचा। 

तृणमूल के स्थानीय नेता मनोज रॉय ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे भाजपा के कार्यकर्ताओं का हाथ है।

इसे भी पढ़ें: ABVP ने यादवपुर विश्वविद्यालय के चुनाव में पहली बार उतारे अपने उम्मीदवार

भाजपा के जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी ने दावा किया कि घोष का शव रविवार को जब गांव में पहुंचा तो तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के समर्थकों के सात मकानों में तोड़ फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डी शेरपा की अगुवाई में पुलिस दल क्षेत्र में तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में