SKM ने कहा, केंद्र ने PM की घोषणा के बाद भी वादा पूरा नहीं किया, भाजपा को दंडित किया जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

लखीमपुर खीरी(उप्र)। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बावजूद केंद्र सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम नहीं किया और उसने उत्तर प्रदेश के लोगों से इसके लिए भाजपा को दंडित करने की अपील की। यहां एक प्रेस वार्ता में किसान नेता शिवकुमार शर्मा काकाजी ने कहा कि सरकार ने किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित कई आश्वासन दिए थे, लेकिन वह इन्हें पूरा करने में विफल रही है। शर्मा ने कहा, “जो वादे किए गए थे उनमें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लिया जाना, आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को मुआवजा देना, किसानों को बिजली संबंधी विधेयकों के दायरे से बाहर रखना शामिल है।"

इसे भी पढ़ें: Lakhimpur Case: 129 दिन बाद जेल से रिहा हुआ केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा

उनके साथ भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी थे। उन्होंने कहा, “पराली जलाने पर सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है लेकिन सजा के प्रावधान को हटाने का आश्वासन दिया गया था और सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा एमएसपी की गारंटी देने के लिए कानून बनाने का था लेकिन उसके लिए भी अबतक कोई समिति नहीं बनाई गई है। “ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 19 नवंबर 2021 को घोषणा की थी कि एमएसपी के लिए एक समिति बनाई जाएगी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने पिछले सत्र में संसद में बयान दिया था कि सरकार चुनाव आयोग से इसके लिए अनुमति मांग रही है। 

प्रमुख खबरें

US-Iran Conflict: 10वीं रात भी अमेरिकी बमबारी जारी, Iran का जॉर्डन में US Bases और F-15 पर भीषण पलटवार

CJP Protest पर Arvind Kejriwal का एक्शन, DCP को चिट्ठी लिख मांगी हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की List

Study in UK: SOP में न करें ये गलतियां, जानें Statement of Purpose लिखने का सबसे सही तरीका

Sonam Wangchuk Health Update: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया Medanta Hospital शिफ्ट करने का प्रस्ताव, जल्द आएगा विस्तृत Order