skydiving के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे विदेश के चक्कर! भारत में भी जल्द शुरू होगी स्काईडाइविंग

By निधि अविनाश | Jan 07, 2021

अगर आपको भी बॉलिवुड फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में  स्काई डाइविंग जैसा कुछ रियल लाइफ में करना है और वो भी भारत में तो बता दें कि अब वो भी जल्द ही मुमकिन होने जा रहा है। खबर के अनुसार, सरकार अब भारत में स्काईडाइविंग जैसे हवाई अड्डों की अनुमति देने की योजना बना रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके तहत जिन गतिविधियों पर विचार किया जा रहा है उनमें ग्लाइडिंग, बैलूनिंग, हैंग ग्लाइडिंग, पैराग्लाइडिंग, पैरा-मोटरिंग, एयरो मॉडलिंग और स्काइडाइविंग शामिल हैं। आपको यह तो पता होगा कि बॉलिवुड फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा में स्काई डाइविंग पार्ट को स्पेन देश में शूट किया गया था। लेकिन अब यहीं चीज आप भारत में कर पाएंगे।  विमानन मंत्रालय देश में इसे विकसित करने के लिए भारत की पहली राष्ट्रीय एयरो-स्पोर्ट्स पॉलिसी (NASP) पर काम करने जा रहा है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत