आखिरी मैच खेल रहे एंजलो मैथ्यूज को रोहित शर्मा ने दिया स्पेशल मैसेज, जानें क्या कहा?

By Kusum | Jun 17, 2025

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार से शुरू हुआ है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने एंजलो मैथ्यूज को शुभकामनाएं दी है। गॉल में खेला जा रहा ये मैच उनके टेस्ट करियर का 119वां और अंतिम मुकाबला है। एंजलो ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। 

श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर एंजलो मैथ्यूज ने 2009 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से वह श्रीलंकाई टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। मैथ्यूज ने 34 टेस्ट मैचों में श्रीलंका के लिए कप्तानी की है। इसमें 2014 में हेडिंग्ले में मिली ऐतिहासिक जीत शामिल है। इस मैच की दूसरी पारी में 160 रनों की यादगार पारीखेली थी।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत