ग्लैमरस ऑउटफिट में कातिलाना अदाएं, Tejasswi Prakash की लेटेस्ट तस्वीरें देखकर मदहोश हुए फैंस

By एकता | Sep 06, 2022

टेलीविज़न की हॉट हसीना तेजस्वी प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तेजस्वी के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेक़रार रहते हैं और वह भी अपने चाहनेवालों को निराश नहीं करती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर देती हैं। इसी कड़ी को जारी रखते हुए अभिनेत्री ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ स्टाइलिश और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। तेजस्वी की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और उनके फैंस इन्हें जमकर शेयर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Katrina के सुहाग'दिन' के लॉजिक से Koffee With Karan में हुआ बड़ा ब्लास्ट, देखना न भूलें अपकमिंग एपिसोड

तेजस्वी प्रकाश के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लाइक कर रहे हैं। इसके अलावा कमेंट सेक्शन हार्ट और फायर वाले इमोजी से भर गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अपसरा हो या फिर कोई परी"। एक अन्य ने लिखा, "नजर ना लगे"। एक अन्य ने कमेंट किया, "हाय हॉटी"। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इन दिनों एकता कपूर के मशहूर सीरीज 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें