न्यूयॉर्क में मोहम्मद यूनुस Go Back के लगे नारे, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर दिखाए गए काले झंडे

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

अमेरिका के न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद युनूस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। अमेरिका दौरे पर पहुंचे मोहम्मद युनूस के खिलाफ न्यूयॉर्क में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों ने मोर्चा खोल दिया। बांग्लादेशी नागरिक उस होटल के बाहर एकत्र हुए जहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पहुंचे हैं। बांग्लादेशी नागरिक ने अपने देश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर मोहम्मद यूनुस खिलाफ नारेबाज़ी की। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और वहां के हालात को लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। उन्हें काले झंडे भी दिखाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। वहां की लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: China में आई सबसे अजीब समस्या, युवाओं का नया ट्रेंड बना जिनपिंग का सिरदर्द

हुसैन ने कहा कि यूनुस नीदरलैंड, पाकिस्तान और नेपाल के प्रधानमंत्रियों और यूरोपीय संघ के अध्यक्ष, अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख, विश्व बैंक के अध्यक्ष और यूएसएआईडी प्रशासक के साथ बैठककी बात कही। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election: Asaduddin Owaisi ने CM Yogi और अखिलेश को दी नई सीटों से लड़ने की चुनौती

Bijapur में 35 लाख के 6 इनामी Maoists ने किया सरेंडर, पुनर्वास नीति से हुए प्रभावित

LoC पर IED ब्लास्ट में PoJK के चार नागरिकों की मौत, पुंछ में अलर्ट

DGFT ने वर्ष 2026-27 के लिए European Union को 5,841 टन चीनी के निर्यात की मंजूरी दी