चेहरे के हर छोटे दाने नहीं होते Acne, दबाने या फोड़ने से बढ़ सकती है सूजन

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 19, 2026

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण चेहरे पर छोटे-छोटे दाने नजर आने लगें, तो सबसे पहले यही मन में ख्याल आता है कि शायद एक्ने या पिंपल्स हो गए हैं। फिर बाद लोग बिना कारण जाने ही एक्ने प्रोडक्ट, स्क्रब या घरेलू नुस्खे आजमाने लगते हैं।

एक्ने और सामान्य छोटे दानों में कैसे अंतर करें?

- एक्ने में अक्सर ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स, लाल पिंपल्स या पस वाले दाने दिखाई दे सकते हैं। कुछ लोगों में ये दाने काफी दर्दनाक हो सकता है।

- दूसरी ओर त्वचा पर एक जैसे बहुत छोटे-छोटे दाने, खासकर खुजली या जलन के साथ दिखाई दें, तो इसका कारण हमेशा सामान्य एक्ने नहीं माना जा सकता है।

- अब त्वचा पर इन दानों को देखकर त्वचा की बीमारी का नाम तय करना सही नहीं है। दाने लगातार बने रहें या बढ़ते जाएं, तो त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लेना काफी जरुरी है।

क्या बार-बार चेहरा छूने से दाने बढ़ सकते हैं?

क्या आप भी चेहरे पर लगातार इन दानों को टच करते रहते हैं, या नाखूनों से दावते हैं, तो इससे आपके चेहरे पर लालिमा, सूजन और बाद में दाग की समस्या भी हो सकती है। इसलिए छोटे दाने होने पर उन्हें फोड़ने या दबाने से बचना जरुरी है।

स्किन केयर रूटीन में किन बातों का रखें ध्यान?

- अगर आप चेहरे को बार-बार धोने के स्थान पर त्वचा के अनुसार हल्के क्लींजर का इस्तेमाल करें।

- पसीना आने के बाद चेहरा साफ रखें और मेकअप को लंबे समय तक त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।

- नए उत्पादों को एक साथ कई इस्तेमाल करने के बजाय धीरे-धीरे रुटीन में शामिल करें।

 - अगर समस्या दिनों-दिन बढ़ रही है, तो एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

प्रमुख खबरें

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला

Asian Games 2026 में 503 भारतीय एथलीट्स को PM Modi ने दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व

मणिपुर में Youth Congress ने रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती के लिए निकाला विरोध मार्च