By मिताली जैन | May 26, 2026
जब हम एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने की कोशिश कर रहे होते हैं तो उस समय सबसे बड़ा रोड़ा होता है लेट नाइट क्रेविंग्स। जब भी रात में थोड़ी देर तक जाग लो तो कुछ ना कुछ खाने का मन करता है। कभी मीठा खाने की इच्छा होती है, तो कभी चिप्स, नमकीन या इंस्टेंट स्नैक्स की।
रात में कुछ क्रिस्पी खाने का मन करता है तो ऐसे में चिप्स खाने की जगह मसाला मखाना खाएं। इसे बनाने के लिए आप थोड़े घी में मखाने भून लें और ऊपर से चाट मसाला, काली मिर्च व थोड़ा पुदीना मसाला डालें। इससे आप अपनी सेहत का ख्याल भी रख पाएंगे और साथ ही, क्रेविंग्स को हैंडल करना भी आसान होगा।
अगर आपके स्वीट टूथ हैं तो लेट नाइट क्रेविंग के दौरान आपको चॉकलेट खाने की जगह चॉकलेट बनाना टोस्ट बनाकर खाएं। यह टोस्ट बनाना जितना आसान है, खाने में उतना ज्यादा टेस्टी है। इसके लिए आप ब्रेड को हल्का सेंक लें और उसके ऊपर केले के टुकड़े, थोड़ा चॉकलेट स्प्रेड और ऊपर से दालचीनी पाउडर डाल लें। यह मिड नाइट क्रेविंग को हैंडल करने के लिए एक बेहद ही टेस्टी स्नैक है।
अगर आप किसी वजह से रात में देर तक जाग रहे हैं तो ऐसे में नूडल्स या फ्रोजन फूड खाने की जगह आप पनीर रोल बनाएं। इसके लिए आप रोटी बनाएं और उस पर पनीर, प्याज, शिमला मिर्च व हरी चटनी डालकर हल्का सेंक लें। यह जल्दी भी बन जाता है और इससे पेट भी भर जाता है।
गर्मी के दिनों में रात में कुछ ठंडा खाने का मन करता है। अगर आप भी कुछ मीठा व ठंडा खाना चाहते हैं तो यह बनाकर देखें। इसके लिए एक कटोरी ठंडी दही में डालें और उसमें केले के टुकड़े, सेब, अनार, थोड़ा शहद और ऊपर से कुछ मेवे डालें। यह खाने में बिल्कुल डेजर्ट जैसा लगता है।
- मिताली जैन