Body Smell Removal: गर्मियों में परफ्यूम लगाने के बाद भी आती रहती है पसीने की बदबू, जानिए कैसे पाएं छुटकारा

By अनन्या मिश्रा | Jun 27, 2024

गर्मियों के मौसम में पसीना आना बेहद आम बात है। पसीन के कारण अक्सर शरीर से अजीब तेज बदबू आने लगती है। जिसके कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। पसीने की बदबू आने के कारण किसी से मिलने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है। वहीं पसीने की बदबू से राहत पाने लोग परफ्यूम का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन परफ्यूम लगाना सिर्फ कुछ समय के लिए प्रभावी होता है।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, त्वचा में आएगा निखार

कैसे पाएं छुटकारा

गर्मियों में हमेशा सूती यानी कॉटन कपड़े पहनना चाहिए। क्योंकि यह पसीने को सोखने में सहायक होते हैं। साथ ही इससे पसीने की बदबू भी कम होती है। दरअसल, सिंथेटिक कपड़े पसीने को फंसा सकते हैं और बदबू पैदा करते हैं। इसलिए इस मौसम में पसीने की समस्या से बचने के लिए सूती कपड़े का चुनाव करना चाहिए।

नींबू का रस

अगर गर्मियों में आपके अंडरआर्म्स से भी अधिक बदबू आती है, तो इससे निजात पाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़ों को धोने के दौरान पानी में नींबू का रस मिलाकर धोएं। वहीं नींबू को अंडरआर्म्स के पास रब करके इसे ठंडे पानी से धो दें।

रोजाना नहाएं

गर्मियों में रोजाना स्नान करना चाहिए। आप चाहें तो दिन में दो बार भी स्नान कर सकते हैं। इससे भी आपको पसीने से आने वाली बदबू से छुटकारा मिल सकता है। वहीं तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। जब आप तेज धूप में निकलने से बचेंगे तो पसीना नहीं आएगा और बदबू भी नहीं आएगी।

हाइड्रेटेड

गर्मियों के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेट रखने से पसीने की बदबू दूर होगी। इससे तनाव और चिंता भी कम होगी। अधिक स्ट्रेस लेने के कारण भी पसीना अधिक आने लगता है और बदबू आने लगती है।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?