स्मिता पाटिल एक विचारशील मित्र थीं: अमिताभ बच्चन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2016

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन ने सुप्रसिद्ध दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल को उनके 61वें जन्मदिन पर याद किया और उन्हें अपने जीवन में एक विशेष महिला बताया। ‘शक्ति’, ‘नमक हलाल’ और ‘गुलामी’ जैसी फिल्मों में पाटिल के साथ काम कर चुके 74 वर्षीय बच्चन ने अपनी फिल्मों से कुछ फोटो भी ट्विटर पर साझा किए। 

 

उन्होंने लिखा, ''स्मिता पाटिल का जन्मदिन.. उनके साथ शक्ति और नमक हलाल में काम किया. एक विशेष महिला, एक विचारशील मित्र।’’ अभिनेता राज बब्बर की पत्नी स्मिता का 31 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनके गुजरने के 25 साल बाद भी उन्हें ‘भूमिका’, ‘चक्र’, ‘अर्थ’ और ‘मिर्च मसाला’ जैसी फिल्मों में जबरदस्त भूमिका के लिए आज भी याद किया जाता है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई