गेंद से छेड़खानी मामले में पूरन पर कम प्रतिबंध से स्मिथ को कोई गिला-शिकवा नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

ब्रिस्बेन। गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल चुके स्टीव स्मिथ को इससे कोई शिकायत नहीं है कि वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को ऐसे मामले में चार मैच का प्रतिबंध ही झेलना होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ एक वनडे मैच में गेंद की दशा बदलने के आरोप में पूरन पर पिछले सप्ताह चार टी20 मैचों का प्रतिबंध लगा दिया।

स्मिथ और डेविड वार्नर गेंद से छेड़खानी मामले में एक साल और कैमरन बेनक्रोफ्ट नौ महीने का प्रतिबंध झेल चुके हैं। स्मिथ ने कहा ,‘‘हर कोई अलग है। हर बोर्ड अलग है और उनका मसलों से निपटने का तरीका भी अलग है।’’ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ यहां होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व कहा ,‘‘ मुझे कोई शिकायत नहीं है। अब यह बहुत पुरानी बात हो गई है। मैं बीती बातों को भुला चुका हूं और वर्तमान पर फोकस कर रहा हूं।’’

इसे भी पढ़ें: ATP फाइनल्स का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने सिटसिपास

प्रमुख खबरें

Assam में कॉजपा कार्यकर्ताओं की हिरासत पर विपक्ष का Himanta Government पर हमला

Britain के RAF Fairford एयरबेस के पास आतंकी साजिश के संदेह में पांच लोग अरेस्ट

Arjun Erigaisi की जीत और Savitha Shri के Draw से भारत ने Chess Olympiad में जीते दो पदक

Asian Games: एंसी सोजन और सर्वेश कुशारे को मिला Silver, भारत के नाम 4 पदक