सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल हुए ऑस्ट्रेलिया के ये 2 दिग्गज खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2019

वार्नर। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर जुलाई में होने वाली ‘द हंड्रेड लीग’ के शुरूआती ड्राफ्ट में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से हैं। स्मिथ और वार्नर की रिजर्व कीमत 125000 पाउंड है। ऑस्ट्रेलिया के ही मिशेल स्टार्क, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल , श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा भी इसी श्रेणी में हैं।

बांग्लादेश के साकिब अल हसन, पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को एक लाख पाउंडकी रिजर्व राशि के वर्ग में रखा गया है। पहली नीलामी रविवार को होगी। पुरूष वर्ग में 239 विदेशी खिलाड़ियों समेत 570 खिलाड़ी शामिल होंगे। आठ टीमें 100 गेंद के पहले टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी जो 17 जुलाई से 16 अगस्त के बीच खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा