पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ‘स्मॉग आपातकाल’ लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2023

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की कार्यवाहक सरकार ने बुधवार को राज्य में स्मॉग आपातकाल लगा दिया, क्योंकि इसकी राजधानी लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बनी हुई है।

न्यायाधीश ने कहा था, धुंध मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के जीवन के लिए चिंता का विषय है। आप लाहौर शहर के संरक्षक हैं। देखें कि आपने इसके साथ क्या किया है...आपको लाहौर की स्थिति पर शर्म आनी चाहिए।

खतरनाक वायु गुणवत्ता की स्थिति के कारण लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एकहै। वैश्विक वायु गुणवत्ता निगरानी मंच ‘आईक्यू एयर’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को प्रांतीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 तक पहुंच गया।

एक्यूआई 50 से नीचे होने पर हवा में सांस लेना सुरक्षित माना जाता है। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, पूरे पंजाब में स्मॉग आपातकाल लागू कर दिया गया है और सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छात्र और छात्राओं के लिए एक महीने तक मास्क पहनना अनिवार्य घोषित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर