दुनिया के सबसे प्रदूषितों की सूची में पाकिस्तान का ये शहर, 127 मिलियन की आबादी वाले प्रांत में 'स्मॉग इमरजेंसी'

By अभिनय आकाश | Nov 02, 2023

भारत के पड़ोसी मुल्क में प्रदूषण से बुरा हाल है। पाकिस्तान का लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में टॉप पर काबिज है। अब पाकिस्तान की पंजाब कार्यवाहक सरकार ने 127 मिलियन की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगा दिया है। प्रांतीय राजधानी दुनिया भर में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बनी हुई है। सरकार का यह फैसला लगातार खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण लाहौर में तुरंत स्मॉग आपातकाल लगाने के लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में आया है।

न्यायधीश ने कहा कि स्मॉग मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है बल्कि यह हमारे बच्चों के जीवन के लिए चिंता का विषय है। आप लाहौर नगर के संरक्षक हैं। देखिए, आपने इसके साथ क्या किया है, आपको लाहौर की स्थिति पर शर्म आनी चाहिए। खतरनाक वायु गुणवत्ता की स्थिति के कारण लाहौर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बना हुआ है। वैश्विक वायु गुणवत्ता निगरानी मंच www.iqair.com की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 447 तक पहुंच गया। AQI 50 से नीचे होने पर हवा में सांस लेना सुरक्षित माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: अवैध रूप से रह रहे विदेशियों की गिरफ्तारी शुरू, देश छोड़ने का पाकिस्तान ने जारी किया था फरमान

गौरतलब है कि लाहौर को किसी जमाने में बागों का शहर कहा जाता था। 16वीं से 19वीं शताब्दी के बीच मुगल काल के दौरान यहां बड़ी संख्या में बाग थे। लेकिन तेजी से शहरीकरण और बढ़ती आबादी की वजह से अब शहर में बहुत कम हरियाली बची है। लाहौर को कराची के बाद पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इसे पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी का भी तमगा प्राप्त है। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण