केजरीवाल सरकार पर स्मृति ईरानी के 10 सवाल, कहा- काले धन के बड़े मालिक हैं सत्येंद्र जैन, हवाला के जरिये की मनी लॉन्ड्रिंग

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2022

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा मनी लॉन्डि्ंग के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद स्मृति ईरानी ने  नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल सरकार को निशाने पर लिया। ईरानी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने कल एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दी। अपने प्रेस के उद्बोधन में उन्होंने यह घोषणा की कि सत्येंद्र जैन के खिलाफ जो आरोप हैं, वो सभी तथ्यों से बहुत दूर हैं। अरविंद केजरीवाल ने सतेंद्र जैन को जनता की अदालत में बरी कर दिया। इसलिए आज मैं कुछ प्रश्न पूछने के लिए विवश हूं।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश-आजम के बीच सेतु की भूमिका में सिब्बल, 27 महीने बाद दिल्ली में होगी दोनों नेताओं की मुलाकात

स्मृति ईराने ने पूछा कि क्या ये सत्य है  कि सत्येंद्र जैन सेल कंपनियों के मालिक हैं। उन सेल कंपनियों के नाम इंफो सोल्यूशंस, अकिंचन डेवलपर्स, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स और इंडो मेटल इंपेक्स प्राइवेट लिमिटेड हैं। इन कंपनियों को वो अपनी धर्म पत्नी के साथ शेयर होल्डिंग के माध्यम से कंट्रोल करते हैं। इसके अलावा जेजे स्टील आइडियल लिमिटेड में मैजोरिटी शेयर होल्डिग सत्येंद्र जैन और उनके परिवार की है। जिसको कल केजरीवाल प्रेस के माध्यम से ढांढस बंधा रहे थे।  स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या ये सत्य है कि सत्येंद्र जैन ने 200 बीघा जमीन औचंदी, बवाना, कराला और मोहम्मद माजवी गांवों में अनऑथराइज कॉलोनी के संदर्भ में इस काले धन के माध्यम से मालिकाना हक इन सेल कंपनियों के माध्यम से सत्येंद्र जैन की बेनिफट में आया। क्या ये सत्य है कि जो 200 बीघा जमीन है वो उन अनऑर्थराइज कॉलोनियों के आसपास है जिसके संदर्भ में मंत्रालय सत्येंद्र जैन और आप के माध्यम से कारण बना कि वो अन ऑर्थराइज कॉलोनी रेगुलराइज होंगे।  

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन