आजादी के इतने सालों बाद भी बुनियादी सुविधाओ से वंचित हैं अमेठी की जनता: ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरूवार को कहा कि अमेठी पिछले 15 सालों से एक लापता सांसद के बोझ से दबी है, महिलाएं दुखी हैं, क्योंकि विकास उनके घर तक नही पहुंचा है। भाजपा प्रत्याशी ईरानी अमेठी के तिलोई में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। स्मृति ने कहा कि मैंने अमेठी के गांवों में जाकर पांच साल में देखा है कि यहां लोग आजादी के इतने समय बीत जाने के बाद भी बुनियादी सुविधाओ से वंचित हैं। गांवों तक सड़कें भी नही हैं। किसान परेशान है, क्योंकि सिंचाई की सुविधा नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नामदार लोग चाहते हैं कि आप लोग पिछडे़ रहें, यहां विकास न हो, गरीबी बनी रहे, युवा बेरोजगार रहे, किसान बदहाली का जीवन बिताए, कि अमेठी के लोग हाथ जोड़कर उनके सामने गिड़गिड़ाते रहें और आवाज न उठाएं। 

उन्होंने कहा कि नामदार लोगों को यदि पर्चा न भरना हो तो वह अमेठी आएं भी नहीं। साल 2014 में अमेठी ने मुझे हरा दिया था पर मोदी जी ने अमेठी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया, जैसे देश के अन्य क्षेत्रों में विकास का काम हुआ...उससे अधिक अमेठी में हुआ, दो लाख परिवारों को शौचालय मिला, एक लाख परिवार को गैस का कनेकशन और तीन लाख किसानों को किसान सम्मान योजना का लाभ दिया गया। एक लाख से अधिक परिवार को आयुषमान भारत योजना से इलाज की सुविधा दी गयी।

प्रमुख खबरें

Love And War से Alia Bhatt का पहला लुक आउटऍ कैबरे आर्टिस्ट के अवतार में दिखीं एक्ट्रेस, फ्लांट किए रिप्ड एब्स

Trump बैन करेंगे डीजल, भारत की शरण में आएगा यूरोप! अब दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी किंग मेकर बनने की आई बारी

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे