Smriti Irani ने Rahul Gandhi को लिया आड़े हाथ, विपक्षी सांसदों का ED Office तक विरोध मार्च

By नीरज कुमार दुबे | Mar 15, 2023

राहुल गांधी की ओर से विदेशी मंच से भारतीय संसद पर की गयी टिप्पणी का मुद्दा आज भी संसद के दोनों सदनों में उठा जिसके चलते भारी हंगामे की स्थिति रही। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने कार्यवाही को चलाने का प्रयास किया लेकिन हंगामे और शोरशराबे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी। लोकसभा में ओम बिरला ने आसन के समक्ष आकर हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी।

इसे भी पढ़ें: RSS ने Rahul Gandhi के Fascist Remark का दिया जवाब, भारत को पहले से ही हिंदू राष्ट्र भी बताया

हालांकि विपक्ष की एकता में आज भी दरार दिखाई दी क्योंकि खड्गे के कक्ष में विपक्षी सांसदों की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सांसद नहीं पहुँचे। तृणमूल सांसदों ने अलग से संसद परिसार में प्रदर्शन करते हुए एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि का विरोध किया। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने घरेलू रसोई गैस के दामों में वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस संबंध में जवाब देना चाहिए।

दूसरी ओर, भाजपा राहुल गांधी पर लगातार हमलावर है। आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुबह-सुबह ही राहुल गांधी पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों का आह्वान किया जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं आपने विदेश में कहा कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में दिल्ली में जब एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टूकड़े होंगे' का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था?

प्रमुख खबरें

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा

Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित