Prabhasakshi NewsRoom: राजनीतिक हमला बोलते-बोलते PM की माँ का मजाक उड़ाने पर उतरे Italia, Smriti Irani ने कहा- घमंड ध्वस्त करेंगे

By नीरज कुमार दुबे | Oct 14, 2022

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते करते अब प्रधानमंत्री की माँ का मजाक उड़ाने पर उतर आये हैं। हम आपको बता दें कि गोपाल इटालिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 वर्षीय मां का मजाक उड़ाते सुने जा सकते हैं। चलती कार में बनाये गये इस वीडियो में इटालिया को प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते और उनकी मां का मजाक उड़ाते हुए सुना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: गोपाल इटालिया का एक और वीडियो जारी, PM मोदी की मां पर भी बिगड़े बोल, स्मृति ईरानी ने कहा- गटर माउथ...

दूसरी ओर गोपाल इटालिया की बात करें तो उनके बयान ने गुजरात की राजनीति में तूफान ला दिया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर आक्रोश दिख रहा है क्योंकि बात सिर्फ प्रधानमंत्री पर राजनीतिक हमले की नहीं बल्कि 100 वर्षीया वृद्ध महिला के अपमान की है। हम आपको यह भी बता दें कि इससे पहले भाजपा ने गोपाल इटालिया के दो वीडियो जारी किये थे। इनमें से एक में वह मोदी के लिए अपशब्द बोलते और दूसरे में महिलाओं को मंदिर नहीं जाने की सलाह देते सुने जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार