Rafale पर Rahul Gandhi के दिए बयान पर Smriti Irani का पलटवार, बोलीं- एक निराश राजवंश...

By अंकित सिंह | Jul 15, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा और मणिपुर मुद्दे पर "चुप्पी" की आलोचना करने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्हें "कुंठित वंशवादी" कहा। पीएम मोदी गुरुवार को फ्रांस पहुंचे थे। वह शुक्रवार को बैस्टिल डे परेड में 'सम्मानित अतिथि' के रूप में शामिल हुए। हाालंकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूरोपीय संघ की संसद में भारत के आंतरिक मामले मणिपुर पर चर्चा हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal: Amit Shah बोले- हिंसा भी BJP को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन से नहीं रोक सकी, लोगों को मोदी पर भरोसा

राहुल ने क्या कहा था

मोदी के फ्रांस यात्रा पर राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि मणिपुर जल रहा है। यूरोपीय संघ की संसद ने भारत के आंतरिक मामले पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला। इस बीच, राफेल के जरिये बैस्टिल दिवस परेड का टिकट मिल गया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मणिपुर की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोगों के बुनियादी मुद्दों का समाधान करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। भारत ने मणिपुर की स्थिति पर यूरोपीय संघ की संसद में पारित किए गए एक प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को ‘औपनिवेशिक मानसिकता’ से प्रेरित करार देते हुए खारिज कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल