हैदराबाद में दो दिवसीय बैठक, स्मृति ईरानी ने कहा- TRS के लिए राजनीति सर्कस लेकिन बीजेपी के लिए राष्ट्र निर्माण का माध्यम

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2022

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन धन योजना पर सरकारी योजनाओं पर विस्तार से बात की, जिसने करीब 45 करोड़ लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ किसानों के लिए सामाजिक सेवा योजनाओं और नीतियों का उल्लेख किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया जहां उन्होंने मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियों का उल्लेख किया। पिछले 8 वर्षों में हमारी सरकार ने देश की सेवा के लिए महिलाओं और सहायता प्राप्त युवाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया।

इसे भी पढ़ें: Mission Gujarat: 3 और 4 जुलाई को गुजरात दौरे पर केजरीवाल, क्या बीजेपी के लिए AAP बन पाएगी बड़ी चुनौती?

बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक