'लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे', Smriti Irani बोलीं- PM के खिलाफ टिप्पणी करने वाले गांधी परिवार से होते हैं पुरस्कृत

By अंकित सिंह | Jul 24, 2023

मणिपुर को लेकर सड़क से संसद तक जबरदस्त तरीके से हंगामा जारी है। पूरे मामले पर राजनीति भी हो रही है। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन भी इस मुद्दे को लेकर हंगामेदार रहा और कामकाज दोनों ही सदनों में बाधित रहा। हालांकि, सरकार का दावा है कि वह मणिपुर को लेकर चर्चा को तैयार है। लेकिन विपक्ष चर्चा चाहता ही नहीं। आज इसको लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा।

इसे भी पढ़ें: Parliament: Manipur पर हंगामे के बीच Lok Sabha में तीन विधेयक पेश, AAP सांसद संजय सिंह सस्पेंड

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस (मणिपुर पर) चर्चा नहीं करना चाहती क्योंकि वह जानती है उसका सरकार के जवाब से उनका ड्रामा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सड़क पर शोर मचाते की उनको चर्चा करनी है और लोकसभा को चलने नहीं देते। लोकसभा स्पीकर ने 12 बजे से चर्चा करने के लिए कहा लेकिन कांग्रेस उसके बाद भी चर्चा से भाग रही है। राजस्थान के बर्खास्त मंत्री और कांग्रेस नेता राजेंद्र गुढ़ा द्वारा 'लाल डायरी' का उल्लेख करने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं (राजस्थान के मुख्यमंत्री) अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि यह 'लाल डायरी' क्या है? इसे लेकर सरकार में बेचैनी क्यों है?

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई