भारत अगले 25 साल में वैश्विक महाशक्ति बनने की राह पर: स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2022

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि भारत चुनौतियों से निपटने में अधिक सक्षम और मजबूत बनने की राह पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है और 2047 तक वैश्विक महाशक्ति बन जाएगा। ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सेवा दिवस’ के अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चुनौतियों से निपटने में अधिक सक्षम और मजबूत बनने की राह पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।

पुरोहित ने कहा, ‘‘न केवल उनके जन्मदिन पर, बल्कि चंडीगढ़ वेलफेयर ट्रस्ट (सीडब्ल्यूटी) 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गर्व की बात है कि यह पखवाड़ा आज राष्ट्र-पुत्र के जन्मदिन पर शुरू हुआ है और राष्ट्रपिता की जयंती पर समाप्त होगा।’’ शिविर के आयोजकों में शामिल चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि चंडीगढ़ के विभिन्न हिस्सों से 20,000 से अधिक लोगों ने शिविर में प्रदान की जाने वाली 11 प्रकाsmर की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

प्रमुख खबरें

IPL क्रिकेटर Abhishek Porel रेप के आरोप में गिरफ्तार, Calcutta High Court ने दिया था आदेश

Dharmendra Pradhan का Rahul Gandhi पर वार: झूठ फैलाकर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप

T20WC में Suryakumar के कैच पर T. Dilip: वह एक असाधारण मैच जिताऊ कैच था!

Weight Loss Diet Plan: खराब Lifestyle से बढ़ा वजन? फॉलो करें यह 7 दिन का Healthy Dinner रूटीन