स्मृति ईरानी ने कसा तंज, जो मिर्च का रंग तय नहीं कर पाते, वह किसानों का क्या भला करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2020

मेरठ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि नए कृषि कानूनों को लेकर वह सिर्फ किसानों के बीच भ्रम फैला रही है और उसका खेती और किसानों की भलाई से कोई वास्ता नहीं है। ईरानी ने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘जो लोग यह तय नहीं कर पाते कि मिर्च हरी है या लाल। जो 40 इंच का आलू उगाते हैं। क्या वह किसान हैं, क्या उन्हें किसानी की समझ है।’’ कृषि कानूनों पर जागरुकता अभियान के तहत मेरठ में आयोजित किसान सभा में ईरानी ने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता कह रहे हैं कि जिन्हें खेती-किसानी की जानकारी नहीं वह लोग बिल तैयार कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि क्या राहुल गांधी किसान हैं? क्या सोनिया गांधी किसान हैं?’’ 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने फिर किया 'असत्याग्रह', किसानों से माफी मांगकर कृषि कानून लें वापस: सुरजेवाला 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार, जिसने कांग्रेस को डुबोया है वहीं अब किसानों के कंधे से हल उतारकर, उसपर राजनीतिक बंदूक रख कर चला रहा है। दिल्‍ली के दंगों में जो लोग शामिल रहे वहीं लोग अब किसानों के हित में पोस्‍टर लिए घूम रहे हैं।’’ किसान सभा को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अतुल गर्ग आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों के लिए भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे संभालेंगी कमान

ई20 पेट्रोल से पांच प्रतिशत तक घट सकती है माइलेज, लेकिन स्वच्छ दहन और ऊर्जा सुरक्षा के लाभ कहीं अधिक: पेट्रोलियम मंत्रालय

Puri Rath Yatra 2026 Full Schedule: जानें किस दिन होगी कौन सी रस्म, ये रहा पूरा 12 दिनों का Calendar

राम मंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के दोषियों को सजा दिलाने के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी ‘आप’: अरविंद केजरीवाल