स्मृति ईरानी ने साधा गांधी परिवार पर निशाना, कहा- क्षेत्र के विकास पर नहीं दिया ध्यान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

रायबरेली। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की सांसद स्‍मृति ईरानी ने मंगलवार को गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा कि एक राजनीतिक परिवार ने रायबरेली और अमेठी में लंबे समय तक राजनीति की, लेकिन क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। ईरानी ने अमेठी में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘अमेठी में विकास तब हुआ जब केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में सरकार बनी।’’ उन्होंने गांधी परिवार का नाम लिये बिना कहा कि एक राजनीतिक परिवार ने अमेठी और रायबरेली में लंबे समय तक राजनीति की, लेकिन क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। उन्होंने मध्‍य प्रदेश में एक महिला नेता के खिलाफ पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा, इससे कांग्रेस के पुरुष नेताओं का महिलाओं के प्रति चरित्र उजागर हुआ है। गत दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी ही पार्टी की महिला नेता की सार्वजनिक तौर पर पिटाई से कांग्रेस की महिलाओं के प्रति भावनाएं उजागर हुई हैं। गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी, प्रियंका वाद्रा और सोनिया गांधी ने एक साजिश के तहत अमेठी में सम्राट बाईसाइकिल कंपनी के नाम पर किसानों की जमीन हड़प ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले 6 सालों से इसके लिए लड़ाई लड़ रही हूं। आज तक इन लोगों ने किसानों को जमीन नहीं लौटाई। किसानों से अगर इनको हमदर्दी है तो उनकी जमीन उन्हें लौटा दें। 

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक