कांग्रेस के हल्लाबोल पर स्मृति ईरानी का तंज- ये लोकतंत्र नहीं, बल्कि गांधी परिवार की संपत्ति बचाने का प्रयास है

By अंकित सिंह | Jun 13, 2022

नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का आज सत्याग्रह देश के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं के द्वारा ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के नेता गिरफ्तारी भी रह रहे हैं। इन सबके बीच स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से तंग करता है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक कंपनी जो 1930 में गठित होती है उसका नाम एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड। जिस पर अब गांधी परिवार का कब्ज़ा है। उन्होंने कहा कि इस अखबार के प्रकाशन के लिए एक ही परिवार को शेयर होल्डिंग दी गई और ये एक ही परिवार को इसलिए दी गई ताकि वे प्रकाशन न करें बल्कि रियल स्टेट का बिजनेस करें। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा का तंज, राहुल गांधी ने दिखा दिया कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह होता है, महात्मा गांधी की आत्मा को भी...

स्मृति ईरानी ने कहा कि जो बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो, क्योंकि हमारा भ्रष्टाचार पकड़ा गया है। एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर दबाव डालने के लिए कांग्रेस शासित वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि एक इन्वेस्टिगेशन एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने वाली कांग्रेस की इस रणनीति को आप क्या नाम देंगे? भ्रष्टाचार के मुद्दों पर राहुल गांधी को तलब किया गया है, उन विषय पर विचार करें? मंत्री ने कहा कि एक जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव बनाने के लिए कांग्रेस नेता सड़कों पर उतर आए हैं क्योंकि उनके भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज जो गतिरोध कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के बुलावे पर कर रहे हैं, मैं देश को बताना चाहूंगी कि ये लोकतंत्र को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि गांधी परिवार की 2,000 करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई