IND w vs SA w Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने ठोका शतक

By Kusum | Jun 28, 2024

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में सेंचुरी जड़ दी है। कुछ ही गेंद के अंदर इन दोनों खिलाड़ियों ने अपना शतक जड़ दिया। एक समय लग रहा था कि मंधाना पहले शतक पूरा करेगी लेकिन शेफाली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पहले शतक पूरा किया। उन्होंने 113 गेंद 15 चौके और दो छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। बता दें कि, शेफाली का टेस्ट में ये पहला शतक है, जबकि स्मृति मंधाना ने अपनी पारी में 19 चौकों की मदद से 122 गेंद में सेंचुरी पूरी की। 

शुक्रवार को चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान स्मृति और शेफाली ने महिला टेस्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इस जोड़ी ने पाकिस्तान की किरण बलूच और साजिदा शाह का 2004 में बना 241 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

प्रमुख खबरें

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp

Trisha Krishnan ने Vijay को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, तस्वीर देखकर खुश हुए फैंस