IND W vs SA W: स्मृति मंधाना ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, वनडे करियर का 27वां अर्धशतक जड़ा

By Kusum | Jun 16, 2024

भारत और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती चली गई। 99 रन पर ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है, हालांकि, सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को संकट से उबारा है। 

इसके सात ही मंधाना महिला क्रिकेट में उन सलामी बल्लेबाजों कि लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने महिला वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर किया है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 32 बार 50 प्लस स्कोर के साथ पहले नंबर पर हैं। चार्लोट एडवर्ड्स (28) दूसरे और मंधाना (27) तीसरे नंबर पर हैं। 

प्रमुख खबरें

Dharapuram Assembly Bypoll: नशे में पहुंचे मतदाता को पुलिस ने बूथ से निकाला

SIR विवाद पर CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Pinarayi Vijayan, निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Rejinagar Bypoll: मतदाताओं को रोकने का आरोप, AJUP नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार

Vidyut Jammwal ने 15 मिनट तक रोकी सांस, Street Fighter के प्रमोशन में दिखाया कमाल