मंधाना और हरमनप्रीत का शानदार शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

हैमिल्टन। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर के शतकों से भारत ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप में शनिवार को वेस्टइंडीज को 155 रन से हराकर जीत की राह पर वापसी की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 317 रन बनाये जो टूर्नामेंट के इतिहास में उसका सर्वोच्च स्कोर है। मंधाना ने अपना पांचवां वनडे शतक जड़ते हुए 123 गेंद में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 119 रन बनाये। वहीं हरमनप्रीत ने 107 गेंद में 10 चौकों और दो छक्कों की सहायता से 109 रन जोड़े। यह उनका चौथा शतक है और विश्व कप 2017 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाने के बाद पहला शतक है। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 184 रन की साझेदारी करके भारत को 200 रन के पार पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: कौशल भारत, खेलो इंडिया, फिट इंडिया योजनाओं ने रखी मजबूत भारत की नींव : ठाकुर

इसके अलावा पगबाधा की एक अपील पर भी वह बच गई। इस जीत के साथ भारत तीन मैचों के बाद आठ टीमों में शीर्ष पर है। आस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के भी चार अंक है लेकिन भारत का नेट रनरेट बेहतर है। जीत के लिये विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत शानदार रही।सलामी बल्लेबाज डिएंड्रा डोटिन (62) और हेली मैथ्यूज (43) ने 12 .1 ओवर में 100 रन जोड़े। इसके बाद हालांकि स्पिनर स्नेह राणा और तेज गेंदबाज मेघना सिंह ने क्रमश: तीन और दो विकेट लेकर शीर्षक्रम को दबाव में ला दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर 19 ओवर के बाद चार विकेट पर 114 रन था। पूजा वस्त्राकर ने शेमेन कैंपबेल (11) और राजेश्वरी गायकवाड़ ने चिनेले हेनरी (सात) को पवेलियन भेजा। इसके बाद गायकवाड़ और राणा ने आलिया एलेने (4) को रन आउट किया जबकि झूलन गोस्वामी ने अनीसा मोहम्मद (2) को पवेलियन भेजा। अब विश्व कप में उनके सर्वाधिक 40 विकेट हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।