ICC Rankings: Smriti Mandhana को बड़ा झटका, एक स्थान का हुआ नुकसान, हरमनप्रीत कौर का हुआ फायदा

By Kusum | Jul 29, 2025

आईसीसी ने ताजा महिला रैंकिंग जारी कर दी है। इस मैच अपडेट में इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई वनडे सीरीज को भी शामिल किया गया है। वहीं भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना को बड़ा झटका लगा है। मंधाना कुछ समय से महिला वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बनी हुई थीं लेकिन अब उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह दूसरी पोजीशन पर आ गई हैं। उनकी रेटिंग 728 है। मंधाना की जगह अब टॉप पर इंग्लैंड की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट काबिज हैं। 

 इसके साथ ही भारतीय कप्तान हमनप्रीत कौर को भी फायदा हुआ है। हमनप्रीत का बल्ला इंग्लैंड दौरे पर ज्यादातर खामोश रहा लेकिन उन्होंने तीसरे वनडे मं तबाही मचाने का काम किया। हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 102 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इसी की बदौलत उन्हें 10 स्थान के फायदे से 11वें नंबर पर पहुंच गई हैं। जेमिमा रोड्रिग्स को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और वह दो स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर हैं। 

आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को तीनों कैटेगरी में फायदा हुआ है। बेलफास्ट में सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 67 रन बनाने के बाद प्रेंडरगैस्ट 12 स्थान की छलाग से वनडे बल्लेबाजोंकी रैंकिंग में 2वें स्थान पर पहुंच गई हैं,जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उसी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वह वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 10 स्थान ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 

प्रमुख खबरें

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला