स्मृति मंधाना को मिला ICC वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवार्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2022

दुबई। भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 2021 में सभी प्रारूपों में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीत लिया है। मंधाना के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली और आयरलैंड की गैबी लुईस भी रशेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के लिये नामित थी। मंधाना को आईसीसी वर्ष की टी20 टीम में भी जगह मिली है। मंधाना ने 2018 में भी यह पुरस्कार जीता था और वह वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे क्रिकेटर भी चुनी गई थी। वह झूलन गोस्वामी के बाद यह पुरस्कार पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।