Smriti Mandhana को BBC Indian Sportswoman of the Year 2025 पुरस्कार मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2026

महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाली भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सोमवार को यहां एक भव्य समारोह में 2025 की बीबीसी ‘इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर (साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी)’ पुरस्कार के लिए चुना गया। शतरंज की युवा प्रतिभा दिव्या देशमुख को 20 वर्ष की उम्र में फिडे महिला विश्व कप जीतने के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ उभरती हुई खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। पैरा एथलीट प्रीति पाल को 2024 पेरिस पैरालंपिक में ट्रैक एवं फील्ड में दो कांस्य पदक जीतने के लिए साल की सर्वश्रेष्ठ महिला पैरा खिलाड़ी चुना गया। पूर्व निशानेबाज अंजलि भागवत को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Rupee Update: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को मिला सहारा, डॉलर के मुकाबले 90.73 के स्तर पर 

पिछले वर्ष सितंबर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़कर 50 ओवर अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में किसी भी भारतीय (पुरुष और महिला) द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया, जो पहले विराट कोहली के नाम था। पुरस्कार विजेताओं का चयन लिएंडर पेस, दीपा मलिक और अंजू बॉबी जॉर्ज की जूरी ने किया। बीबीसी न्यूज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोनाथन मुनरो ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये खिलाड़ी खेल उत्कृष्टता का सर्वोत्तम उदाहरण पेश करते हैं और बीबीसी विश्व सेवा ऐसी प्रेरक कहानियों को भारत और दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में अन्य श्रेणियों में भी खिलाड़ियों और खेलों के जरिये बदलाव लाने वालों को सम्मानित किया गया।

बीबीसी ‘स्टार परफ़ॉर्मर ऑफ़ द ईयर’ 2025 पुरस्कार के विजेता: भारतीय महिला क्रिकेट टीम-विश्व कप जीत के लिए। भारतीय महिला दृष्टिबाधित टीम-विश्व कप जीत के लिए। भारतीय महिला कबड्डी टीम - विश्व कप जीत के लिए। सिमरन शर्मा, एकता भयान, दीप्ति जीवांजी, प्रीति पाल- विश्व  पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए। बीबीसी ‘चेंजमेकर्स ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के विजेता: भारतीय महिला आइस हॉकी टीम: गैर-परंपरागत खेल में बाधाओं को पार करने के लिए। राजबीर कौर: भारतीय  हॉकी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय महिला टीम की पूर्व कप्तान। सविता पूनिया: भारतीय हॉकी खिलाड़ी और राष्ट्रीय टीम की मौजूदा सदस्य। पानी देवी: खेल जगत में जमीनी स्तर पर प्रभावशाली योगदान के लिए।

प्रमुख खबरें

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार

Pakistan से अब केवल PoK पर होगी बात, Kargil Vijay Diwas पर बोले Rajnath Singh

NEET Paper Leak Case: बिहार बंद के समर्थन में जेल भेजे गए Tej Pratap Yadav, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ