By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2025
बिहार में शराबबंदी कानून का उल्लंघन कर शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को अदालत ले जाते समय मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राय के भाई नागेंद्र समेत परिवार के सदस्यों ने उसकी मौत के लिए ‘‘हिरासत में यातना’’ को कारण बताया है। हालांकि, जब पत्रकारों ने आबकारी निरीक्षक से आरोप के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी मेडिकल रिपोर्ट देख सकते हैं, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि राय के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।