स्नैपडील को 85 प्रतिशत त्यौहारी बिक्री छोटे शहरों से आने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। ई-वाणिज्य कंपनी स्नैपडील को अपनी आने वाली त्यौहारी सेल में 85 प्रतिशत बिक्री मांग छोटे शहरों से आने की उम्मीद है। कंपनी की पहली त्यौहारी सेल 29 सितंबर से शुरू होकर छह अक्टूबर तक चलेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके बाद उसकी दो और सेल आएंगी जो अक्टूबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होगी। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस साल की सेल स्नैपडील के दूसरे संस्करण के अनुरूप है।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब से एलपीजी आपूर्ति में कमी की भरपाई यूएई से होगी

इसे दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों के ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। छोटे शहरों और मध्यम वर्गीय ग्राहकों की मांग जिस तरह बढ़ रही हैं, उसे देखते हुए हमें बाजार में वृद्धि की अच्छी उम्मीद है। स्नैपडील की प्रतिद्वंदी कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट ने भी अपनी त्यौहारी सेल 29 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच होने की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्‍स ने लगाई 1075 अंक की एक और लंबी छलांग, निफ्टी 11,600 के पार

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर