अमेरिका में तेज बर्फबारी, टीकाकरण अभियान में आ सकती है मुश्किलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2020

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तरपूर्वी इलाके में बर्फीले तूफान के कारण टीकाकरण अभियान पर असर पड़ने की आशंका है। उत्तरी वर्जीनिया से लेकर न्यूयॉर्क सिटी तक में जमकर बर्फबारी हुई है। कुछ स्थानों पर 0.6 मीटर तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के कारण कोविड-19 के जांच केंद्रों को भी संचालित करने में दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि सर्दी के बावजूद अग्रिम मोर्चे के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान पर आगे असर नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जुटेगी भीड़

उनकी सरकार इसके लिए व्यवस्था करने में जुटी है। टीका लाने के काम में लगे ट्रकों को भी राजमार्ग पर आवाजाही के लिए तूफान से जुड़ी बंदिशों से छूट दी गयी है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि करीब 90 अस्पतालों में टीके को पहुंचाया दिया गया है। इस बीच, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा है कि मध्य अटलांटिक से उत्तरपूर्वी क्षेत्र में तेज बर्फबारी हो सकती है। न्यूयॉर्क सिटी इलाके और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में भी बर्फबारी की आशंका जतायी गयी है। वर्जीनिया में बर्फबारी की वजह से बुधवार को हजारों घरों में बिजली गुल हो गयी।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक