Snow White Trailer । डिज्नी की फिल्म में विलेन बनीं Gal Gadot, दर्शकों को नहीं कोई खुशी

By एकता | Dec 04, 2024

हॉलीवुड स्टार गैल गैडोट बड़ी स्क्रीन पर विलेन की भूमिका निभाने वाली हैं। उनकी आगामी फिल्म 'स्नो व्हाइट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डिज्नी की क्लासिक राजकुमारी की इस फिल्म में अभिनेत्री विलेन की भूमिका निभाएंगी। फिल्म अगले साल 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: Hawkeye स्टार Hailee Steinfeld ने बॉयफ्रेंड Joshua Allen से की सगाई, साझा की रोमांटिक तस्वीरें

एक सलाह पर, स्नो व्हाइट दुष्ट सौतेली माँ के चंगुल से बचने के लिए जादुई जंगल में भाग जाती है, जहां उसे सात बौने मिलते हैं। स्नो व्हाइट जल्द ही उनके साथ घुल मिल जाती है और फिर अपनी सौतेली मां से सत्ता वापस लेने की खसम खाती है। लेकिन स्नो व्हाइट के ऐसा करने से पहले ही उसकी दुष्ट मां एक बूढ़ी महिला के रूप में प्रच्छन्न होकर उसको एक जहरीला सेब दे देती है, जिससे वह हमेशा के लिए सो जाती है। अब कहानी में आगे क्या होता है, इसका पता अगले साल ही चलेगा, जब फिल्म रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें: Maroon 5 Concert In India | भारत में अपने पहले कॉन्सर्ट से पहले मरून 5 के सदस्य पहुंचे मुंबई, जानें शो से जुड़ी पूरी जानकारी

बता दें, 'स्नो व्हाइट' के ट्रेलर को देखकर लोग खुश भी हैं और दुखी भी नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह राजकुमारियों की कहानी देखकर थक गए हैं। कुछ लोगों को डिज्नी का क्लासिक कहानी में बदलाव करना पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोगों को लग रहा है कि गैल नकारात्मक भूमिका को नहीं निभा पाएंगी। लोगों का कहना है कि वह 'स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन' में चार्लीज़ थेरॉन के अभिनय को मैच नहीं कर पाएंगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य